Doctors Day: डॉ. के.एन. सिन्हा ने कहा कि आज का दिन स्व. डॉ वी. सी. राय (डॉ. विधान चंद्र राय जी) की स्मृति में मनाया जाता है, जो डॉक्टर समाज के लिए एक आदर्श थे।
- हाइलाइट: Doctors Day
- लोगों ने चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर दी बधाई
आरा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर शहर के आनंद अस्पताल में भाजपा (चिकित्सा प्रकोष्ठ) की तरफ से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य चिकित्सक डॉ. के. एन. सिन्हा, डॉ. सागर आनंद एवं डॉ. सत्यम आनंद थे। शिविर में करीब 60 से अधिक मरीजों को देखा गया एवं नि:शुल्क जांच कर उन्हें उपलब्ध दवाइयां भी दी गई। शिविर में ब्लड प्रेशर, मधुमेह एवं हृदय रोग के कई मरीज देखे गए। इसके अलावे बुखार, सर्दी-खांसी, पेट खराबी के भी मरीज काफी थे।
Doctors Day : डॉ वी. सी. राय की स्मृति में …
फार्मा कंपनी के कर्मियों के द्वारा तीनों चिकित्सकों को अंग वस्त्र, बुके एवं माला से सम्मानित किया गया। डॉ. के.एन. सिन्हा ने कहा कि आज का दिन स्व. डॉ वी. सी. राय (डॉ. विधान चंद्र राय जी) की स्मृति में मनाया जाता है, जो डॉक्टर समाज के लिए एक आदर्श थे। एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ वह एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे।
बंगाल में वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किये। मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए भी वह गरीबों को और जरूरतमंदों को निःशुल्क देखा करते थे, उन्हें कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान और उपाधियों से सम्मानित किया गया।
डॉ. सागर आनंद ने कहा कि मैं अपने आदर्श पुरुष डॉ. बी. सी. राय के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास और मेहनत करूंगा। डॉ. सत्यम आनंद ने कहा कि मुझे सम्मानित कर जनता ने और जिम्मेवारी देकर कर्तव्य बोध कराया। कार्यक्रम के अंत में एक जन संवाद सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर और जनता के बीच के संबंधों के बारे में विचार विमर्श हुआ।
जनता ने डॉक्टरों की सेवा के बदले में कृतज्ञता जाहिर की एवं उन्हें दीर्घायु होने, स्वस्थ रहने की शुभकामना दी। इस अवसर डॉ. जीउत शर्मा, डॉ. डी.एन. उपाध्याय, अवकाश प्राप्त डीएसपी अविनाश कुमार, डीएवी स्कूल की शिक्षिका अनीता सिंह, लल्लू भाई, दीपक, चर्च के फादर अनिल जीउत, समाजसेवी अमरदीप जय, अजीत कुमार मिश्रा और भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के डॉ. संदीप कुमार सिन्हा, भाजपा उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह आदि थे।




