Mahurahi: मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर धनगाई थाना क्षेत्र के महुरही ओवेरब्रिज के पहले एक 14 चक्का ट्रक में गिट्टी के निचे छुपा के रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।
- हाइलाइट: Mahurahi
- 14 चक्का ट्रक से 432 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
जप्त शराब का बाजार मूल्य 6 लाख के करीब आँका गया
उत्तर प्रदेश से बिहार में लाया जा रहा था जब्त शराब
आरा। जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रक द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर ले जाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 18 अगस्त को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी के क्रम में मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर धनगाई थाना क्षेत्र के महुरही ओवेरब्रिज के पहले एक 14 चक्का ट्रक में गिट्टी के निचे छुपा के रखे भरी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।
वाहन पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया। इस दौरान वाहन के चालक रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के तिलोखर, वार्ड नंबर-12 निवासी नागेश्वर राम के पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त वाहन से 2400 पीस में 432.000 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।
जप्त शराब का बाजार मूल्य 6 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से बिहार में लाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक राणा विकाश कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।











