Basant Mishra Ugana: भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बिगड़ी तबीयत के बाद बसंत कुमार मिश्रा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अत्यधिक नशे को मौत की वजह बताया, जबकि पुलिस के अनुसार मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
- हाइलाइट:Basant Mishra Ugana
- उगना गांव में 29 वर्षीय युवक की मौत से मचा कोहराम।
- परिजनों ने अधिक नशा करने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा।
जगदीशपुर/आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उगना गांव में शुक्रवार सुबह एक 29 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उगना गांव निवासी वशिष्ठ नारायण मिश्रा के पुत्र बसंत कुमार मिश्रा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इधर, मृतक के पिता वशिष्ठ नारायण मिश्र ने बताया कि उनका पुत्र काफी नशा करता था। उनके अनुसार, 28 अक्टूबर को बसंत कुमार मिश्रा की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए। उपचार के बाद परिजन उसे वापस गांव स्थित घर ले आए थे।
शुक्रवार सुबह हुई मौत: परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह घर पर ही बसंत कुमार मिश्रा की तबीयत दोबारा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
Basant Mishra Ugana: मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
मृतक के पिता ने अधिक नशा करने और बीमारी के कारण बेटे की मौत होने की बात कही है। हालांकि, पुलिस की ओर से तैयार की गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
परिवार में तीसरे स्थान पर था बसंत: बताया जाता है कि बसंत कुमार मिश्रा अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां मनोरमा देवी, बहन चंद्रकली देवी, बहन मधु कुमारी और भाई मुकेश मिश्रा हैं। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।










