Bakhorapur Kali Temple: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर स्थित मां काली मंदिर में मत्था टेका।
- हाइलाइट: Bakhorapur Kali Temple
- सुनील सिंह गोपाल तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने माता का चुनरी देकर सम्मानित किया
आरा/बडहरा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर स्थित मां काली मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर पूरे बिहार की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि माता रानी का दरबार सिद्ध पीठ दरबार है। यहां जो भी आता है। वह खाली हाथ नहीं जाता। माता रानी की कृपा पूरे बिहार वासियों पर बनी रहे।
साथ में संदेश विधायक राधा चरण सेठ, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा सहित काफी संख्या में गण्मान्य लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों को मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने माता का चुनरी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह कर रहे थे। साथ में रविशंकर सिंह, लक्ष्मण तिवारी सहित काफी संख्या में लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह ने कहा कि माता रानी की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल चुका है। सभी जगह से लोग माता रानी का दर्शन करने आते हैं। यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है।
मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने कहा कि हम सब आजीवन माता रानी का सेवा करते रहेंगे। यहां आने वाले अतिथियों का स्वागत होता रहेगा। पूर्व सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी एक दिन पहले से ही लगे हुए थे। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। काफिले में काफी संख्या में गाड़ियां थी।

