Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में रेल यात्री कल्याण समिति का गठन

बिहिया में रेल यात्री कल्याण समिति का गठन

Bihiya: बैठक में स्टेशन की समस्याओं के समाधान व नई ट्रेनों के ठहराव को लेकर बनी रणनीति

  • हाइलाइट:
  • छात्र नेता रितिक रौशन सिंह बने अध्यक्ष

बिहिया/भोजपुर।नगर के एक निजी कॉम्प्लेक्स में रेल यात्री कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कमेटी के सदस्य जुबेर खान ने की, जबकि संचालन रेल शाखा आरा के अध्यक्ष अभिषेक मेहता ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष कामेंद्र कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bihiya: बिहिया रेल यात्री कल्याण समिति

बैठक में सर्वसम्मति से बिहिया रेल यात्री कल्याण समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर छात्र नेता रितिक रौशन सिंह को चुना गया। वही रविन्द्र प्रसाद को संयोजक बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर अजय यादव,किशोर आलम,सुरेश कुमार पाल व धनंजय कुमार, महासचिव पद पर गणेश जी राय तथा सचिव पद पर अभी सिंह, अजय तत्त्वा, अजीत सोनी, मुन्ना कुमार और संजय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारी सदस्य के रूप में पुष्पेश कुमार शर्मा और ओम प्रकाश सुमन सहित अन्य सदस्यों को भी दायित्व दिए गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितिक रौशन सिंह ने कहा कि बिहिया स्टेशन आरा के बाद क्षेत्र का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जिससे शाहपुर और जगदीशपुर विधानसभा के सैकड़ो गांव के हजारों लोग जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि समिति का पहला लक्ष्य स्टेशन की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना होगा। साथ ही यात्रियों की मांग के अनुरूप अधिक ट्रेनों के ठहराव के लिए भी समिति जल्द निर्णय लेकर पहल करेगी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह का आभार जताया।

बैठक में शमशेर जी, कार्तिक यादव, अंकित कुमार, शुभम मिश्रा, धीरज कुमार, छोटू बाबा, आयुष कुमार, राहुल कुमार, वीर कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular