OLD Koilwar Bridge: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पुराना पुल के समीप सोमवार की रात ट्रक से चकमा खाकर सवारियों से भरी ऑटो दीवार से टकरा गई।
- हाइलाइट: OLD Koilwar Bridge
- ट्रक से चकमा खाकर दीवार से टकराई ऑटो
- इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम
- सभी जख्मी इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
- बिहटा के परेव गए थे मजदूरी करने, लौटने के दौरान हुआ हादसा
- पुलिस ने दोनों शवों का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पुराना पुल के समीप सोमवार की रात ट्रक से चकमा खाकर सवारियों से भरी ऑटो दीवार से टकरा गई। हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं ऑटो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही।
OLD Koilwar Bridge : परेव गांव से वापस लौटने के दौरान घटी घटना
जानकारी के अनुसार मृतकों में कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर वार्ड नंबर-5 निवासी मो. सलीम के 48 वर्षीय पुत्र मो. आलीम एवं उसी थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर वार्ड नंबर-6 निवासी स्व. मंसूर आलम का 39 वर्षीय पुत्र मो. सगीर आलम शामिल है। दोनों पेशे से मजदूर थे।
वही जख्मियों में कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर पंचायत निवासी 45 वर्षीय कृष्णा राय, 42 वर्षीय संतोष कुमार राय, 30 वर्षीय सुजीत कुमार राय, 48 वर्षीय अनिल कुमार राय एवं 40 वर्षीय शंभू चौधरी शामिल है। मृतक के स्वजनों ने ‘खबरें आपकी’ बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार की सुबह सभी लोग पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गांव में मजदूरी करने गए थे। वापस लौट के दौरान यहां घटना घटी।











