Sunil Lavkushpur: मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के लवकुशपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव का 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार है।
- हाइलाइट: Sunil Lavkushpur
- खेत में धान की सोहनी कर रहे युवक की करंट से मौत
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव स्थित बधार में रविवार की शाम घटी घटना
आरा। जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव स्थित बधार में रविवार की शाम खेत में धान की सोहनी कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के लवकुशपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव का 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार है। वह पेशे से किसान था।
Sunil Lavkushpur : घांघर गांव स्थित बधार में हुई घटना
इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि रविवार की शाम घांघर गांव स्थित बधार में धान का खेत सोहने गया था। इस दौरान व करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आधा घंटे के बाद जब एक ग्रामीण की नजर उसे पर पड़ी, तो उसने इसकी सूचना उसके परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और अपनी संतुष्टि को लेकर उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई वह दो बहन में छोटा था उसके परिवार में मां छठी देवी व दो बहन बेबी, शीला एवं एक भाई राम कुमार है। घटना के बाद मृतक घर में कोहराम मच गया। उसकी मां छठी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।।











