Cyber DSP Roshan Kumar: साइबर डीएसपी ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा सूचना दी गई की उनके बैंक के कुछ म्यूल खाते से धोखाधड़ी हो रही है।
- हाइलाइट: Cyber DSP Roshan Kumar
- म्यूल खाते से दो-तीन माह में हुई थी 78 लाख की लेनदेन
- साइबर फ्रॉड में शामिल एक अपराधी गिरफ्तार, पासबुक एवं एटीएम बरामद
- साइबर थाना पुलिस की टीम ने मखदुमपुर डुमरा गांव में छापेमारी कर की कार्रवाई
- साइबर डीएसपी रौशन कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
आरा। म्यूल खाता खुलवाकर अवैध पैसे की जमा-निकासी करने के मामले में भोजपुर की साइबर थाना पुलिस को अहम सफलता हासिल हुई है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से पासबुक एवं एटीएम कार्ड बरामद हुआ।
इसकी जानकारी साइबर डीएसपी रौशन कुमार ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर डुमरा गांव निवासी श्याम नारायण यादव का पुत्र प्रकाश कुमार है।
Cyber DSP Roshan Kumar : दो-तीन महीने में तकरीबन 78 लाख की लेनदेन
साइबर डीएसपी ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा सूचना दी गई की उनके बैंक के कुछ म्यूल खाते से धोखाधड़ी हो रही है। इसकी सत्यापन के लिए साइबर थाना के पदाधिकारी द्वारा बैंक का भौतिक निरीक्षण किया गया। जांच में पता चला कि उक्त खाता से दो-तीन महीने में तकरीबन 78 लाख की लेनदेन हुई है।
इस कांड के उद्वेदन के लिए पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर डुमरा गांव में छापेमारी कर आरोपी खाताधारक प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के क्रम में उसने घटना में संलिप्त स्वीकार की बताया कि उसने अपने म्यूल खाते को कुछ पैसे के लिए बेचा था। छापेमारी टीम में पुअनि नीरज कुमार, सिपाही लव कुमार, सिपाही धनराज कुमार, सिपाही विरेन्द्र कुमार, महिला सिपाही निशा कुमारी, पायल कुमारी व अन्य कर्मी शामिल थे।















