HomeNewsबिहारलद्दाख में भूस्खलन से बिहिया भोजपुर के दो दोस्तों की मौत

लद्दाख में भूस्खलन से बिहिया भोजपुर के दो दोस्तों की मौत

Landslide Ladakh: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख घूमने गए भोजपुर जिले के बिहिया के दो दोस्तों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई।

RN Yadav
  • हाइलाइट: Landslide Ladakh
  • लद्दाख घूमने गए बिहिया के दो दोस्त की भूस्खलन चाटन गिरने से मौत
  • दोनो गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीसीए के था छात्र, घर मे पसरा मातम

आरा। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख घूमने गए भोजपुर जिले के बिहिया के दो दोस्तों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर लद्दाख के नुब्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत खारदुंगला में हुआ। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। घर के आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Landslide Ladakh : दोनों गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीसीए की पढ़ाई कर रहे थे

मृतकों की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार निवासी व्यवसायी विकास कुमार के 22 वर्षीय पुत्र अभिजीत आनंद और मझौली पंचायत के खाखोबान, साइकिल फैक्ट्री के पास निवासी संजय प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त थे और पढ़ाई के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा में रहते थे। दोनों गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीसीए की पढ़ाई कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार, दोनों दोस्त दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। इसके बाद वहां से लेह-लद्दाख घूमने के लिए निकले। उन्होंने ट्रैवल एंड टूर एजेंसी से बाइक किराए पर ली थी। मंगलवार को दोनों उसी बाइक से घूमने गए थे। इसी दौरान भूस्खलन होने से पहाड़ का मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

Tiyar Pax

बिहिया क्षेत्र में शोक की लहर

अभिजीत आनंद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर सुनने के बाद पिता विकास कुमार और मां आरती देवी सदमे में हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं सोनू कुमार की मौत से उसके पिता संजय प्रसाद और मां राधिका देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। संजय प्रसाद बिहिया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी (प्यून) के पद पर कार्यरत हैं।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवकों के शव गुरुवार को एंबुलेंस से पहले दिल्ली लाए जाएंगे। इसके बाद दिल्ली से शवों को पटना लाया जाएगा। पटना से एंबुलेंस के माध्यम से दोनों के शव बिहिया स्थित उनके पैतृक घर पहुंचेंगे। शव आने की सूचना के बाद दोनों परिवारों के रिश्तेदार और परिचित घर पहुंचने लगे हैं।

दो होनहार युवकों की एक साथ मौत की खबर से बिहिया क्षेत्र में भी शोक की लहर है। घटना के बाद दोनों युवकों के घरों के पास लोगों की भीड़ लगी हुई है। हर कोई हादसे को लेकर दुख जताते हुए परिजनों को सांत्वना दे रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular