Parade आरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, भव्य एवं सुरक्षित वातावरण में आयोजित करने के उद्देश्य से रमना मैदान, आरा में परेड रिहर्सल आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में सभी पुलिस प्लाटूनों के उत्कृष्ट मार्च पास्ट एवं अनुशासन का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा जवानों का उत्साहवर्धन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के साथ-साथ कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने हेतु उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।







