Tiranga Yatra Ara आरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को कला एवं संस्कृति विभाग पटना के दिशा-निर्देशन में भोजपुर जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रभारी मंत्री के साथ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत किया गया।
तिरंगे की शान में निकली इस यात्रा में जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। तिरंगे की आन बान और शान के साथ हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा का संकल्प लेते हुए स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण बनाने का आह्वान किया गया।







