Homeशाहपुरबिलौटीआरा-बक्सर NH-922 पर बिलौटी के समीप दर्दनाक हादसा, मौत

आरा-बक्सर NH-922 पर बिलौटी के समीप दर्दनाक हादसा, मौत

Accident near Saraiya: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी सरैया गांव के समीप आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा।

RN Yadav
  • हाइलाइट: Accident near Saraiya
  • तेज रफ्तार टेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरा-बक्सर फोरलेन जाम
  • दुकानों से वसूली कर लौट रहे थे मुन्ना दुबे, टेलर की चपेट में आने से मौत
  • बिलौटी में हादसे के बाद फोरलेन पर बवाल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

आरा-बक्सर फोरलेन एनएच 922 पर बिलौटी गांव के समीप शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मुन्ना दुबे (60) की मौत हो गई। मृतक बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ओझा बरांव गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद टेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Accident near Saraiya: बाइक सवार मुन्ना दुबे की मौके पर ही मौत

जानकारी के अनुसार मुन्ना दुबे आरा स्थित मां विंध्यवासिनी खाद दुकान में काम करते थे। शुक्रवार को वे विभिन्न दुकानों से रुपये की वसूली कर बाइक से आरा लौट रहे थे। इसी दौरान बिलौटी के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मुन्ना दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस फरार टेलर और उसके चालक की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इधर हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

Tiyar Pax
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular