DPO Nazish Ali: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, भोजपुर इकाई के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में संघीय पदाधिकारियों ने नवपदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) नाजिश अली से शिष्टाचार भेंट किया
- हाइलाइट: DPO Nazish Ali
- बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, भोजपुर इकाई द्वारा बुके एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
आरा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, भोजपुर इकाई के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में संघीय पदाधिकारियों ने नवपदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) नाजिश अली से शिष्टाचार भेंट किया । इस दौरान उन्हें बुके एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बताया कि आवेदन के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से ससमय वेतन भुगतान, ईपीएफ अद्यतन, कालबद्ध प्रोन्नति, विशिष्ट शिक्षक ,अध्यापक शिक्षक एवं प्रधान शिक्षकों का सर्विस बुक संधारण, सभी कोटि के शिक्षकों का एरियर भुगतान एवं अन्य समस्याओं पर बातचीत की गई।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डीपीओ स्थापना नाजिश अली ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए नियम सम्मत एवं हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिले के उर्दू विद्यालयों में भी शनिवार को ही हाफ डे लागु करने को कहा।
इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी मो. शौकत अली, प्रधान सचिव परमेश्वर पासवान, जिला उपाध्यक्ष सदाकत हुसैन, संजय कुमार सिंह, जगदीशपुर महासचिव चंद्रदेव कुमार सिंह मौजूद रहें।















