knee replacement: आरा शहर के महावीर टोला रोड स्थित मेडिकाॅन हॉस्पिटल में शनिवार को बुजुर्ग महिला के घुटने का सफलतापूर्वक रिपेल्समेन्ट किया गया।
- हाइलाइट: knee replacement
- एक अन्य महिला मरीज के हाथ कके एल्वो का हुआ प्रत्यारोपण
- चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत निराला ने सफलतापूर्वक किया प्रत्यारोपण
- शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकाॅन अस्पताल में हुआ प्रत्यारोपण
आरा। शहर के महावीर टोला रोड स्थित मेडिकाॅन हॉस्पिटल में शनिवार को बुजुर्ग महिला के घुटने का सफलतापूर्वक रिपेल्समेन्ट किया गया। इसके अलावे एक अन्य महिला के हाथ के एल्वो का सफलतापूर्वक रिप्लेसमेंट (प्रत्यारोपण) हुआ। चिकित्सक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत निराला ने दो मरिजो का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया।
चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत निराला ने बताया कि भोजपुर जिले के शाहपुर प्रंखड क्षेत्र के हरिहरपुर वार्ड नंबर-एक निवासी बुजुर्ग 72 वर्षीय पनिहारी देवी को पैर से चलने-फिरने में परेशानी होती थी। वह अपनी परेशानी लेकर शहर के मेडिकाॕन हॉस्पिटल में पहुंची। जहां उसे घुटना रिप्लेसमेंट के लिए सलाह दी गई। इसके बाद आज बुजुर्ग महिला के घुटने का रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया गया।
चिकित्सक ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला जल्द ही चलने-फिरने लगेगी। वही चिकित्सक ने बताया कि सदर प्रखंड के पिरौंटा गांव निवासी शिवमुनि राम की पत्नी शांति देवी का 1 वर्ष पूर्व सड़क हादसे के दौरान हाथ टूट गया था। उक्त महिला इलाज के लिए मेडिकान हाॅस्पीटल में पहुंची। आज सुबह उसका सफलतापूर्वक हाथ के एल्वो का रिपेल्समेंट (प्रत्यारोपण) किया गया।
मेडिकाॅन हॉस्पिटल के डायरेक्टर बादल विराट ने बताया कि हमारे यहां कई तरह के जटिल ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाता है। यहां आयुष्मान कार्ड से भी इलाज की सुविधा दी जाती है।

