Eid-Milad-un-Nabi: बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
- हाइलाइट: Eid-Milad-un-Nabi
- शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर हुई चर्चा
आरा। समहारणालय सभागार में शनिवार को ईद-मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
बैठक में जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा शांति समिति के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और जुलूस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने जुलूस आयोजकों से रूट, समय तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने आयोजकों को निर्धारित रूट और समय का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने के लिए आदेशित किया गया।

