Homeबिहारआराभोजपुर के नए जिला पदाधिकारी ने केशोपुर तटबंध का किया निरीक्षण

भोजपुर के नए जिला पदाधिकारी ने केशोपुर तटबंध का किया निरीक्षण

Manesh Kumar Meena: जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा शनिवार को बड़हरा प्रखंड अंतर्गत केशोपुर में गंगा नदी के तटबंध में गैप का स्थल निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट: Manesh Kumar Meena
  • तटबंध की स्थिति, जलस्तर तथा आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का लिया जायजा
  • स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने का दिया निर्देश

आरा। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा शनिवार को बड़हरा प्रखंड अंतर्गत केशोपुर में गंगा नदी के तटबंध में गैप का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने तटबंध की स्थिति, जलस्तर तथा आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ प्रमंडल को निर्देशित किया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सैंडबैग आदि आवश्यक सामग्रियों की समुचित उपलब्धता एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन कैम्प मोड में कार्य करेगा। सभी संबंधित लाइन डिपार्टमेंट पूरी तरह सक्रिय रहेंगे तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। वही वर्तमान स्थिति के तात्कालिक समाधान के साथ-साथ तटबंध के गैप की समस्या के दीर्घकालिक एवं स्थायी समाधान की दिशा में भी संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने ने कहा कि प्रशासन की पूरी टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular