Homeआरा भोजपुरकोइलवरस्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक को सांप ने डंसा

स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक को सांप ने डंसा

इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल की इमरजेंसी में तोड़ा दम, जीजा के पास जाने के लिए स्टेशन पर कर रहा था ट्रेन का इंतजार

kulharia station: कुल्हड़िया स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन का इंतजार कर रहे 25 वर्षीय युवक पवन कुमार को विषैले सांप ने डंस लिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • हाइलाइट्स: kulharia station
  • कुल्हड़िया स्टेशन पर शनिवार की दोपहर हुई घटना।
  • ट्रेन का इंतजार कर रहे 25 वर्षीय युवक को विषैले सांप ने डंसा।
  • गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया था युवक।
  • इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में पवन कुमार की मौत।
  • मृतक चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव का रहने वाला था।

आरा/कोईलवर: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के कुल्हड़िया स्टेशन पर शनिवार की दोपहर विषैले सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

kulharia station : मृतक भदवर गांव निवासी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पवन बीए का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था।

इधर, मृतक के छोटे भाई प्रशांत कुमार ने बताया कि पवन अपने जीजा के पास जाने के लिए कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसके दाहिने पैर में डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular