Homeबिहारआरा भोजपुरजगदीशपुर में सगे भाई गिरफ्तार, 17.618 ग्राम हेरोइन बरामद

जगदीशपुर में सगे भाई गिरफ्तार, 17.618 ग्राम हेरोइन बरामद

पासी टोला स्थित घर में छापेमारी के दौरान 90 पुड़िया हेरोइन, दो मोबाइल और बाइक जब्त

Drug smuggling Jagdishpur: जगदीशपुर पासी टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सगे भाइयों कन्हैया कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। उनके घर से 90 पुड़िया में कुल 17.618 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

  • हाइलाइट:
  • जगदीशपुर थाना कांड संख्या 324/26 दर्ज

आरा। भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को पासी टोला में छापेमारी कर मादक पदार्थ रखने के आरोप में सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीशपुर पासी टोला निवासी स्व. दीनदयाल चौधरी के पुत्र कन्हैया कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके घर से 90 पुड़िया में कुल 17.618 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। इस संबंध में एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।

Drug smuggling Jagdishpur : घर में छिपाकर रखा था मादक पदार्थ

इधर, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि जगदीशपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पासी टोला निवासी दीपक कुमार और कन्हैया कुमार ने अपने घर में मादक पदार्थ छिपाकर रखा है।

सूचना के सत्यापन के बाद जगदीशपुर थाना पुलिस और जगदीशपुर के अंचलाधिकारी के नेतृत्व में आरोपियों के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में घर में रखे साउंड बॉक्स के नीचे से 90 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में बिहिया थाना क्षेत्र के ग्राम तेघरा निवासी भोला नट सन ऑफ ईरदिश नट के यहां से हेरोइन खरीदकर लाने की बात सामने आई हैं। इस संबंध में जगदीशपुर थाना कांड संख्या 324/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular