Homeबिहारआराआरा के मौलाबाग गोलीबारी कांड का सफल उद्भेदन, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

आरा के मौलाबाग गोलीबारी कांड का सफल उद्भेदन, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

Maulabagh firing news: आरा नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग इलाके में 20-21 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर ही सफल उद्भेदन कर लिया है।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Maulabagh firing news
  • आरा के मौलाबाग सनसनीखेज गोलीबारी
  • वारदात में अमरजीत गोली लगने से घायल
  • रंजिश की आग: पुराना विवाद बना वजह
  • भोजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
  • मात्र 24 घंटे के भीतर ही सफल उद्भेदन

आरा: भोजपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और अपराधियों के हौसलों को पस्त करने की दिशा में एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आरा नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग इलाके में 20-21 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर ही सफल उद्भेदन कर लिया है। इस दुस्साहसिक वारदात में अमरजीत कुमार नामक युवक गोली लगने से घायल हुआ था, जिसे समय पर अस्पताल पहुँचाया गया। भोजपुर पुलिस ने त्वरित और तकनीकी कार्रवाई को अंजाम देते हुए घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल के साथ दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध करने में बड़ी सफलता पाई है।

Maulabagh firing news: घटना का विवरण और पृष्ठभूमि

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत शुक्रवार देर रात मौलाबाग मोहल्ले में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। इस गोलीबारी में अमरजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता को भांपते हुए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया और मामले की तह तक जाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।

रंजिश की आग: पुराना विवाद बना वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच और अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि इस गोलीबारी के पीछे पूर्व में घटित हुए चर्चित आदर्श कुमार हत्याकांड से जुड़ी गहरी आपसी रंजिश है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, आरा नवादा थाना कांड संख्या-174/26 (आदर्श कुमार हत्याकांड) में घायल अमरजीत कुमार स्वयं एक नामजद अभियुक्त है और वर्तमान में न्यायालय से जमानत पर बाहर चल रहा है। आरोप है कि अमरजीत और उसके भाई ने मिलकर आदर्श कुमार जो अभियुक्त का मौसेरा भाई था,की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी रंजिश के परिणामस्वरुप यह ताजा वारदात अंजाम दी गई।

विधि का शिकंजा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

वारदात की सूचना मिलते ही नवादा थाना की पुलिस टीम पलक झपकते ही घटनास्थल पर पहुँची और मोर्चा संभाल लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला यानी FSL की विशेष टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से तमाम महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य और फिंगरप्रिंट्स संकलित किए।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संलिप्तता के आधार पर दो विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक घातक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा अब आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular