HomeNewsआरा के मौलाबाग आदर्श हत्याकांड में छह नामजद, एक गिरफ्तार

आरा के मौलाबाग आदर्श हत्याकांड में छह नामजद, एक गिरफ्तार

Adarsh ​​murder Maulabagh: दर्ज प्राथमिकी में अनुराधा देवी द्वारा बताया गया है कि सभी नामजद आरोपियों से कुछ दिन पूर्व उनके बेटे आदर्श कुमार का विवाद हुआ था।

  • हाइलाइट: Adarsh ​​murder Maulabagh
  • मुख्य अभियुक्त नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव ने कोर्ट में किया समर्पण
  • मृतक की मां अनुराधा देवी के तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी गई दर्ज
  • नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में शनिवार की शाम घटी थी घटना

आरा। आदर्श हत्याकांड मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है। मृतक की मां अनुराधा देवी के तहरीर नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में मौलाबाग वार्ड नंबर-12 निवासी संजय यादव के तीन पुत्र नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव, मंजीत यादव अमरजीत यादव, उसी मोहल्ले के निवासी स्व. भानु यादव के पुत्र कुंदन यादव, सुरेंद्र यादव के पुत्र सूरज यादव एवं रौशन यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।। जबकि मुख्य अभियुक्त नवनीत यादव उर्फ लोहिया यादव ने पुलिसिया दबिश के कारण कोर्ट में समर्पण कर दिया।

दर्ज प्राथमिकी में अनुराधा देवी द्वारा बताया गया है कि सभी नामजद आरोपियों से कुछ दिन पूर्व उनके बेटे आदर्श कुमार का विवाद हुआ था। जिसके बाद सभी आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। शनिवार की शाम जब वह अपने बेटे आदर्श कुमार के साथ पकड़ी चौक जा रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव एवं उसका भाई मंजीत यादव एकाएक आ धमके। तभी नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव द्वारा हाथ में रहे पिस्टल से उनके बेटे आदर्श कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नवनीत यादव उर्फ लोहा यादव ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बता दे कि नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड नंबर- 12 में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद को लेकर बिहिया थाना क्षेत्र के झौंवा वार्ड नंबर-चार निवासी (वर्तमान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग वार्ड नंबर-12) स्व. शत्रुघ्न सिंह के पुत्र आदर्श कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular