Homeशाहपुरबिलौटीकांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, शाहपुर के बिलौटी में हुई बैठक

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, शाहपुर के बिलौटी में हुई बैठक

Congress शाहपुर: महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, विधायक अम्बा प्रसाद रहे मुख्य अतिथि

  • हाइलाइट: Congress
  • प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी पोखरा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रखंडों, शाहपुर और बिहिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जनसेवा का संकल्प लिया।

यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा संचालित “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत आयोजित की गई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त और गतिशील बनाना है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के रामगढ़ विधायक, एआईसीसी सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी अम्बा प्रसाद के द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी अम्बा प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं और संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही आने वाले समय में राजनीतिक बदलाव का आधार बनेगी।

भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी आलाकमान के निर्देशों का अक्षरशः पालन कर रही है और शाहपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं का यह उत्साह इस अभियान की सफलता का परिचायक है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता डॉ. ब्रजेश कुमार और रीता सिंह ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन के विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की।

बैठक में उपस्थित शाहपुर और बिहिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने आगामी सांगठनिक गतिविधियों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर सदन चौबे, बिनोद सिन्हा सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular