Homeबिहारबिहार पुलिसभोजपुर पुलिस ने दी होली की सौगात, 58 लोगों को लौटाया चोरी...

भोजपुर पुलिस ने दी होली की सौगात, 58 लोगों को लौटाया चोरी व गुम मोबाइल

Operation Smile: 2026 – पुलिस अधीक्षक राज ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस बार 58 मोबाइल बरामद कर असली धारकों को लौटाये गये हैं।

  • हाइलाइट: Operation Smile: 2026
  • सोमवार दोपहर पुलिस दफ्तर में एसपी ने वास्तविक धारकों को सौंपे मोबाइल
  • पिछले साल भी पुलिस ने बरामद बरामद किया था 441 मोबाइल

आरा। भोजपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के 58 लोगों को होली की सौगात दी गई है। पुलिस द्वारा उन सभी के चोरी या गुम मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस किया गया है। होली की पूर्व संध्या पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक राज द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में सभी को उनके मोबाइल सौंपा गया।

उससे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोग इसे होली का शानदार तोहफा मान रहे हैं। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने एसपी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद किया। इससे पूर्व नये साल के ठीक तीन दिन पहले भी पुलिस द्वारा चोरी और गुम 106 मोबाइल बरामद करते हुए धारकों को वापस किया गया था।

पुलिस अधीक्षक राज ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी और गुम मोबाइल से संबंधित विभिन्न थानों एवं ओपी में दर्ज सनहा के आलोक में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बरामद एवं अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ‌ इसके लिए डीआईयू के साथ विशेष टीम गठित की गयी है। इस कड़ी में इस बार 58 मोबाइल बरामद कर असली धारकों को लौटाये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक की ओर से मौके पर उपस्थित सभी लोगों से सावधानी बरतने के साथ ही मोबाइल चोरी या गुम होने पर पुलिस के पास शिकायत जरूर दर्ज कराने की बात कही गई। ताकि पुलिस की विशेष टीम द्वारा मोबाइल बरामद की जा सके और अपराधी दुरुपयोग नहीं कर सकें।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले साल मोबाइल बरामद करते हुए असली धारकों को लौटाये जा चुके हैं। ऑपरेशन मुस्कान के जरिए नागरिकों के गुम मोबाइल लौटा कर पुलिस आम जनता का विश्वास हासिल करने में काफी हद तक सफल होती दिख रही है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular