HomeNewsबिहारशाहपुर नगर पंचायत: सुरक्षा व्यवस्था हेतु नए प्रशासनिक आदेश

शाहपुर नगर पंचायत: सुरक्षा व्यवस्था हेतु नए प्रशासनिक आदेश

Shahpur NP Order: शाहपुर नगर पंचायत: होली मिलन की तैयारियों के बीच पुलिस की दस्तक और सुरक्षा व्यवस्था हेतु नए प्रशासनिक आदेश

  • हाइलाइट:Shahpur NP Order
  • शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त
  • आगंतुकों के लिए रजिस्टर संधारित करने का आदेश

आरा। शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब होली मिलन समारोह की तैयारियों के बीच अचानक पुलिस टीम वहां पहुंची। हालांकि, पुलिस द्वारा प्रखंड परिसर के आसपास सुरक्षा के दृष्टिकोण से नियमित गश्त की जाती है, लेकिन होली मिलन समारोह के दौरान नगर पंचायत कार्यालय के भीतर पुलिस की इस दस्तक ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

इस घटनाक्रम के बाद सोमवार को ही, नगर प्रशासन ने कार्यालय की सुरक्षा और व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कड़े कदम उठाए हैं। नगर कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम ने कार्यालय परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की निगरानी के लिए एक औपचारिक आदेश जारी किया है। इस नए निर्देश के तहत अब कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूर्ण विवरण एक रजिस्टर में संधारित किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।

कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर के सफाई जमादार रामेश्वर नाथ को सुरक्षा की दृष्टि से विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि कार्यालय में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता और कार्य से संबंधित विस्तृत विवरणी रजिस्टर में दर्ज करें। समुचित जांच और पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत ही किसी भी व्यक्ति को कार्यालय के भीतर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

नपं प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस नई व्यवस्था के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी कर्मी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इसकी आधिकारिक सूचना मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद तथा सभी वार्ड पार्षदों को प्रेषित कर दी गई है। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे कार्यालय की सुरक्षा और सुचारू संचालन हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular