Homeराजनीतकार्यपालक पदाधिकारी पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो- विधायक

कार्यपालक पदाधिकारी पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो- विधायक

नपं के वार्ड पार्षदों के धरने में शामिल हुए विधायक राहुल तिवारी

आरा।शाहपुर: स्थानीय नपं के कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरने में शनिवार को स्थानीय विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी भी शामिल हुए। विधायक ने कहा कि नपं एक स्वायत्त शासन प्रणाली की व्यवस्था है। जिसमें बोर्ड के निर्णय ही सर्वोपरि होता है। यदि कार्यपालक पदाधिकारी मुख्यपार्षद व बोर्ड द्वारा पारित कार्यो को नही कराता है तो उसको कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर रहने का अधिकार नही है।

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

विधायक ने कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई सरकार की बातों को नही मानने वाले अधिकारी पर देशद्रोह का मामला दर्ज होने चाहिए।लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार के निर्णय को चुनौती देने का आखिर मायने क्या है। पिछले एक वर्षो से नपं में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। इस संबंध में नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव व डीएम भोजपुर से बात कर कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने के लिए कहा जायेगा।

कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से परेशान शाहपुर के मुख्य पार्षद धरने पर बैठे

विधायक ने कहा कि एससी/एसटी अधिनियम के तहत कार्यपालक पदाधिकारी पर केस दर्ज होने बावजूद अधिकारी खुलेआम घूम रहा जो उक्त कानून को ठेंगा दिखा रहा है। इसके लिए भोजपुर एसपी से बात की जायेगी। विदित हो कि शाहपुर नपं के मुख्यपार्षद व पार्षदों द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने के लिए शुक्रवार से ही अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है।

देखें: – दो साल में इस गांव के दो बेटे व बेटियों ने यूपीएससी में अपनी सफलता का परचम लहाराया

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular