HomeNewsआरा में सरेशाम युवक को गोलियों से भून डाला

आरा में सरेशाम युवक को गोलियों से भून डाला

आरा नवादा थाना क्षेत्र के बंगाली हाता मोहल्ले में रविवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक को काफी करीब से पांच गोलियां मारी गई है।

जेल में बंद पत्रकार नवीन निश्चल हत्याकांड के मुख्य आरोपित की मौत

  • नवादा थाना क्षेत्र के बंगाली हाता मुहल्ले की घटना
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस छानबीन में जुटी
  • मृतक को काफी करीब से मारी गई हैं 4-5 गोलियां

घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक आरा नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी राम अयोध्या पासवान का 22 वर्षीय पुत्र पवन पासवान है। बताया जाता है कि मृतक को दो गोली सीने में, एक गोली पंजरी में, एक गोली कमर में तथा एक आंख के पास लगा है।

राकेश गोस्वामी हत्याकांड का खुलासा-बहन के साथ देख कातिल बन गया दोस्त,कर दी हत्या

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular