Homekhabren Apkiआराः 250 लोगों के बीच बांटा गया बिस्किट, साबून और आटा

आराः 250 लोगों के बीच बांटा गया बिस्किट, साबून और आटा

providing ration

कोरोना से जंगः

यथार्थ, अवलि और सर्वहारा के “YAS Network” द्वारा चलाया गया अभियान

लोगों को हर घंटे साबुन से हाथ धोने का किया गया अनुरोध

रिपोर्टः मो. वसीम
बिहार।आरा। लॉकडाउन के बीच रिक्शा चालकों और दलित लोगों की मदद के लिए शनिवार को यथार्थ, अवलि और सर्वहारा के “YAS Network” द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगो को बिस्किट, साबुन, आटा आदि का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम मनेंन्द्र प्रकाश, निशांत कुमार, सुनील पांडेय और भास्कर मिश्र के नेतृत्व में किया गया। जीएसएन मॉल एवं सुभद्रा एंड संस द्वारा प्रदत्त सामग्रियों का वितरण लगभग 250 लोगों के बीच किया गया। इस दौरान लोगों से हर घंटे साबुन से हाथ धोने का अनुरोध भी किया गया। वितरण कार्यक्रम को सफल करनेवालों में राजेश त्रिपाठी, राजीव रंजन, गुंजेश शरण, सूर्यकांत पाठक आदि प्रमुख थे।

providing ration

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular