Homeभोजपुरबड़हारासड़क हादसे में मंगलामुखी की घटनास्थल पर मौत

सड़क हादसे में मंगलामुखी की घटनास्थल पर मौत

Manglamukhi Pankaj: आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटकी पुल के समीप रविवार की देर रात सड़क हादसे में एक मंगलामुखी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Manglamukhi Pankaj
    • ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आ जाने से दबकर हुई मौत
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटकी पुल के समीप रविवार की देर रात घटी घटना

आरा। आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटकी पुल के समीप रविवार की देर रात सड़क हादसे में एक मंगलामुखी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच लोगो के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत मंगलामुखी सिवान जिले का निवासी पंकज कुमार बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की देर रात बबुरा छोटकी पुल के समीप मंगलामुखी पंकज कुमार सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक एक तरफ से ट्रक एवं दूसरे तरफ से ट्रैक्टर आ गया। दोनों वाहन के बीच आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

इधर, बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि संभवत ट्रक और ट्रैक्टर के बीच दबने से मौत होना प्रतीत होता है। मृतक की शिनाख्त सिवान जिले निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी उसके परिजन को दे दी गई है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular