Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में आपके द्वार 'जनता दरबार कार्यक्रम के द्वितीय फेज का आगाज...

भोजपुर में आपके द्वार ‘जनता दरबार कार्यक्रम के द्वितीय फेज का आगाज 6 जनवरी से

SP Raj: भोजपुर एसपी जिले के विभिन्न थानो में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम के द्वितीय फेज का आगाज 6 जनवरी से करेंगे।

jay kumar
  • हाइलाइट: SP Raj
    • पुलिस अधीक्षक भोजपुर की विशेष पहलः
    • आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निवारण
    • पुलिस-जनता संबंध मजबूत और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना मुख्यं उद्देश्य

आरा। भोजपुर एसपी जिले के विभिन्न थानो में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम के द्वितीय फेज का आगाज 6 जनवरी से करेंगे। इस दौरान वे सीधे आम जनता से जुड़कर उनके मामले को सुनेंगे और उसका त्वरित समाधान करेंगे। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सूबे के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा 6 जनवरी 2026 से जिले के विभिन्न थानों में ‘जनता दरबार सह भ्रमण’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता से सीधे जुड़कर मामलों को सुनने और उनका त्वरित समाधान करना है। पुलिस-जनता संबंध मजबूत करने और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह भ्रमण किया जाएगा।

6 जनवरी (मंगलवार) को जगदीशपुर थाना, 10 जनवरी (शनिवार) को गडहनी थाना, 15 जनवरी (गुरुवार) को कोईलवर थाना, 17 जनवरी (शनिवार) को बडहरा थाना, 22 जनवरी (गुरुवार) को ईमादपुर थाना, 24 जनवरी (शनिवार) को शाहपुर थाना, 29 जनवरी (गुरुवार) को संदेश थाना तथा 31 जनवरी (शनिवार) को कृष्णगढ़ थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित है। एसपी ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि को अपने थाने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को सीधे रखें, ताकि उन समस्याओं का त्वरित निवारण हो सके।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular