Shahpur Nagar Ward 10: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर में सोमवार के दोपहर पर पतंग उड़ाने के दौरान दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए।
- हाइलाइट: Shahpur Nagar Ward 10
- झुलसे बच्चों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
- शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर में सोमवार की दोपहर घटी घटना
आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर में सोमवार के दोपहर पर पतंग उड़ाने के दौरान दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार झुलसे बच्चों में शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड नंबर 10 निवासी संजय गुप्ता की 8 वर्षीया पुत्री भारती गुप्ता एवं उसी मोहल्ले के निवासी रोहित महतो का 7 वर्षीय पुत्र रूद्रवीर कुमार शामिल है।
इधर, झुलसी बच्ची भारती गुप्ता की मौसी नेहा गुप्ता ने बताया कि सोमवार की दोपहर भारती गुप्ता अपने छत पर पड़ोस के ही रूद्रवीर कुमार के साथ पतंग उड़ा रही थी। तभी पतंग उड़ाने के दौरान अचानक पतंग घर से कुछ दूरी पर गुजर रहे हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार में जाकर फंस गया।
जब उनके द्वारा छत पर रखे तार के द्वारा पतंग में फंसा कर पतंग को खींचा जा रहा था। उसी दौरान तार हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार में स्पर्श कर गया। जिसके कारण दोनों करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे में दोनों बच्चों का चेहरा मेरी तरह झुलस गया है।

