Homeबिहारआराप्रमाण-पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन

प्रमाण-पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन

Mahadeva Road Ara: आरा शहर के महादेवा रोड स्थित डोमेन स्किलिंग कौशल विकास केंद्र ई-हैरिक्स द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन

  • हाइलाइट: Mahadeva Road Ara
    • महादेवा रोड़ स्थित डॉ. पीसी नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ समारोह

आरा। शहर के महादेवा रोड स्थित डोमेन स्किलिंग कौशल विकास केंद्र ई-हैरिक्स द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन डॉ. पीसी नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीएम रोहित कुमार, जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार और राकेश कुमार, सचिव सत्य प्रकाश एवं डॉ. पीसी के निदेशक डॉ. विकास कुमार द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के डोमेन स्किलिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर एसेसमेंट में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर शिल्पी, कामिनी, मधु, द्वितीय स्थान पर संध्या, पूजा, काजल एवं तृतीय स्थान पर निधि, महिमा, शिखा, रही। डीपीएम रोहित ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनको तकनीकी शिक्षा से रोजगार को आगे बढ़ाने के बारे में जानकारी दी, साथ ही बिहार सरकार एवं भारत सरकार के चल रहे विभिन्न प्रकार के तकनीकी शोधों के बारे में बताया। रोजगार से जुड़ने के लिए छात्राओं को मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में कुल 19 छात्राओं को प्रमाण-पत्र दिया गया। जिसमें अंजलि, रिमा भारती, माला, मुस्कान, काजल, सलोनी, संध्या ओझा, दीप्ति, जागृति इत्यादि को प्रमाण-पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। कौशल विकास प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के चल रहे योजनाओं के बारे में बताया एवं स्वयं रोजगार के लिए विभिन्न तरीके की योजनाओं को अवगत कराया।

वहीं संस्था के सचिव सत्य प्रकाश ने सभी छात्राओं को अपने आसपास के गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दिया एवं आने वाले ऑनलाइन फ्रॉड़ों से बचने के लिए सुझाव दिया। वही निदेशक डॉ. विकास ने सभी छात्राओं को एक महीने के अंदर रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न जगहों पर इंटरव्यू का आयोजन करने की बात कही है। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सत्य प्रकाश ने किया। इस मौके पर शिक्षक वैभव कुमार, मंजेश कुमार, प्रमोद कुमार, अर्पिता, दुर्गावती, रोशन कुमार, रोहित कुमार, मृगयांसी, शांभवी आदि उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular