Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरकौंरा मठिया गांव के समीप हादसा, आक्रोशितों ग्रामीणों ने किया रोड जाम

कौंरा मठिया गांव के समीप हादसा, आक्रोशितों ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Accident near Kaura Mathiya: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया गांव के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Accident near Kaura Mathiya
  • मंदिर से पूजा कर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
  • आक्रोशितों ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम
  • मसाढ़ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-13 के सदस्य थे मृतक
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया गांव के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया गांव के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी आंशिक मामूली रुप से जख्मी हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे को कौंरा मठिया गांव के समीप जाम कर दिया और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। करीब दो‌ घंटे रहे जाम से सड़क दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

Accident near Kaura Mathiya: पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर जाम हटवाया

सूचना पाकर जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल घटनास्थल पर पहुंचे। और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर जाम हटवाया गया। तब आवागमन शुरू हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं ट्रक को भी जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ दक्षिणी टोला गांव निवासी शिवजी यादव के 50 वर्षीय पुत्र लालबाबू यादव है। वह पेशे से किसान थे। वर्तमान में मसाढ़ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-13 के सदस्य थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular