Homeआरा भोजपुरचरपोखरीचरपोखरी के सेमरांव में छात्र-छात्राओं को दी गई हेल्प लाइन नंबर की...

चरपोखरी के सेमरांव में छात्र-छात्राओं को दी गई हेल्प लाइन नंबर की जानकारी

Police Pathshala: भोजपुर के चरपोखरी थाना द्वारा सेमरांव उच्च विद्यालय में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हाइलाइट: Police Pathshala

शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आरा। चरपोखरी थाना द्वारा सेमरांव उच्च विद्यालय में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के बीच जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस की भूमिका, सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व तथा आम नागरिकों की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आकस्मिक अथवा आपातकालीन स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस से सहायता प्राप्त करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, साथ ही साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु डायल-112 सेवा के महत्व, उसके उपयोग एवं सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular