Nandan Prasad Srivastava: आरा सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता नन्दन प्रसाद श्रीवास्तव का गुरुवार को असमायिक निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
- दिल्ली में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
- जिले के अधिवक्ताओं में शोक की लहर
आरा सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता नन्दन प्रसाद श्रीवास्तव के निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड गयी।
आरा सिविल कोर्ट जिला बार एशोसिएशन के सचिव विद्या निवास उर्फ दीपक सिंह ने कहा कि वरीय अधिवक्ता नन्दन प्रसाद श्रीवास्तव की निधन की खबर सुनते ही अधिवक्ताओं ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की!


