Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर कोर्ट में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

जगदीशपुर कोर्ट में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

Jagdishpur Court: व्यवहार न्यायालय जगदीशपुर में सोमवार को बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में अधिवक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया।

  • हाइलाइट: Jagdishpur Court
  • न्याय के मंदिर में अव्यवस्था के कारण अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

आरा, भोजपुर। व्यवहार न्यायालय जगदीशपुर में सोमवार को बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में अधिवक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। अधिवक्ता संघ के बैनर तले एकत्रित वकीलों ने न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार करते हुए न्यायालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Jagdishpur Court : ढाई महीने से खराब पड़ा जेनरेटर

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार चौबे की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन का मुख्य कारण पिछले ढाई महीने से खराब पड़ा जेनरेटर है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस गंभीर समस्या से अवगत कराने के लिए न्यायालय प्रशासन, जिला जज और पटना उच्च न्यायालय को बार-बार लिखित सूचना दी गई, परंतु प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

कोर्ट कक्षों में अंधेरा

बार एसोसिएशन के प्रवक्ता विनोद वर्मा ने समस्या की गंभीरता को रेखांकित करते हुए बताया कि क्षेत्र में प्रतिदिन बिजली कटौती एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसके कारण लगभग दो से ढाई घंटे तक न्यायालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो जाता है। जेनरेटर की सुविधा न होने के कारण कोर्ट कक्षों में अंधेरा छा जाता है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया बाधित होती है। भीषण गर्मी और प्रकाश के अभाव में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि न्याय व्यवस्था की सुचारू कार्यप्रणाली के लिए एक बड़ा अवरोध है।

एकदिवसीय न्यायिक बहिष्कार के बाद अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अविलंब जेनरेटर की मरम्मत या प्रतिस्थापन सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन न्यायिक बहिष्कार जारी रखने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान महासचिव पंकज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने की मांग की।

न्याय के मंदिर में इस प्रकार की अव्यवस्था और प्रशासनिक शिथिलता को लेकर प्रदर्शन में उत्तम प्रसाद, चंद्रभूषण सहाय, जयकांत दुबे, बृंदा यादव , हर्षवर्धन सिंह, महासचिव पंकज द्विवेदी, मुकुल विकास श्रीवास्तव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, धर्मेश सिंह, शिवाजी सिंह, अनिल सिंह, सुनील कुशवाहा, राजवल्लभ प्रसाद, मो. जाहिद हुसैन, तैयब हुसैन, कुमार सौरव, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular