Benua Tola Accident: मृतक बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के मापवाड़ी गांव निवासी आत्मा यादव का 40 वर्षीय पुत्र रविरंजन यादव है।
- हाइलाइट: Benua Tola Accident
- पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
आरा/चरपोखरी। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बेनुआ टोला के समीप सोमवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे सड़क हादसे में बक्सर के हाइवा चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के मापवाड़ी गांव निवासी आत्मा यादव का 40 वर्षीय पुत्र रविरंजन यादव है।
बताया जाता है कि सोमवार की अहले सुबह स्टेट हाईवे पर ट्रक खड़ा कर चालक गाड़ी का शीशा साफ कर रहा था। अंधेरा होने के बावजूद भी पार्किंग लाइट नहीं जल रहा था, इस कारण इसी दौरान पीरो की तरफ से आ रहा बालू लदा हाइवा सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त था कि हाइवा का अगला भाग पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक रविरंजन यादव गाड़ी के केबिन में ही बुरी तरह दब गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और काफी कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में दबे हुए चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को हादसे की सूचना दी।















