Sudha Dairy Ara: सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन द्वारा भोजपुर जिले की यातायात व्यवस्था में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण हेलमेट प्रदान किया गया।
- हाइलाइट: Sudha Dairy Ara
- वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करे पालन-मनोज सुधांशु
- कहा: दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से पहने हेलमेट
- सुधा डेयरी आरा ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटे हेलमेट
- यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बांटे गये हेलमेट
आरा। सामाजिक सरोकार और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा द्वारा सोमवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को हेलमेट बांटे गये। सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन द्वारा भोजपुर जिले की यातायात व्यवस्था में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण हेलमेट प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु एवं बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक सुबोध कुमार शर्मा उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक श्री सुमन ने कहा कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कड़ी धूप व विषम परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी हमारे समाज के रक्षक है। उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी आम नागरिकों की।
यातायात डीएसपी ने सुधा डेयरी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क, सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक व व्यावसायिक संस्थानों की सहभागिता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आम लोगों से भी दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
इस मौके पर सुधा डेयरी के वरिष्ठ अधिकारी एस. एस. श्रीवास्तव, राकेश कुमार केशरी, हिमांशु कुमार, शुभम कुमार, पंकज कुमार एवं यातायात थाना के पुलिसकर्मी चन्दन कुमार, मनोज कुमार, बासुकी कुमार मौजूद रहें।











