Homeबिहारआरा भोजपुरअगिआंव बाजार गांव में नवविवाहिता की गोली मारकर की हत्या

अगिआंव बाजार गांव में नवविवाहिता की गोली मारकर की हत्या

Agiaon Bazaar: अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार गांव में रविवार की अहले सुबह हथियारबंद बदमाश द्वारा एक नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट: Agiaon Bazaar
  • ससुर द्वारा ब्याज के पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या करने की कहीं जा रही बात
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी
  • अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार में रविवार की अहले सुबह घटी घटना

आरा। जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार गांव में रविवार की अहले सुबह हथियारबंद बदमाश द्वारा एक नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका को सर में गोली मारी गई है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।

सूचना मिलते ही अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वही एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को इकट्ठा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वही मृतका के ससुर द्वारा ब्याज के पैसे के लेनदेन के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार गांव निवासी मणि कुमार की 20 वर्षीया पत्नी निराशा देवी थी।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular