Thursday, February 19, 2026
No menu items!
HomeNewsबिहारकृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति: फार्मर रजिस्ट्री और विशिष्ट फार्मर आईडी की...

कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति: फार्मर रजिस्ट्री और विशिष्ट फार्मर आईडी की पहल

Farmer Registry: फार्मर आई०डी० तैयार हो जाने के पश्चात्, भविष्य में आपको कृषि विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होता रहेगा।

  • हाइलाइट: Farmer Registry
    • प्रथम चरण: 06 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक
    • द्वितीय चरण: 18 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक

आरा। कृषि विभाग द्वारा संचालित एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य एक डिजिटल पहल है, जिसके तहत प्रत्येक किसान के लिए एक विशिष्ट फार्मर आई०डी० तैयार किया जाना है। यह आई०डी० किसानों को कृषि अंतर्गत भूमि अभिलेखों से जोड़ती है। जिससे उन्हें कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बीज अनुदान, उर्वरक अनुदान, कृषि यंत्र अनुदान, फसल बीमा, पैक्सों के द्वारा फसल खरीद एवं कृषि ऋण का निर्बाध लाभ प्राप्त होगा। फार्मर आई०डी० प्राप्त होने के पश्चात् किसानों को बार-बार योजनाओं के लाभ हेतु दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस कार्य हेतु सरकार के निदेशानुसार कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त पहल पर भोजपुर जिले में दो चरण में पंचायतवार कैम्प निर्धारण किया गया है।
प्रथम चरण: 06 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक
द्वितीय चरण: 18 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक
इन निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने पंचायतों में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर किसान इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सभी किसान भाइयों और बहनों से अपील है कि वे इस महत्वपूर्ण डिजिटल पहल में स्वयं अभिरूचि लें। अपने भविष्य को सुरक्षित करने और कृषि संबंधी योजनाओं का त्वरित एवं सुगम लाभ प्राप्त करने के लिए, कृपया अपने निकटतम कैम्प में निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों:

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाईल संख्या
  3. जमीन से जुड़े दस्तावेज (अद्यतन रसीद/भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र या खतौनी)
    आपकी फार्मर आई०डी० तैयार हो जाने के पश्चात्, भविष्य में आपको कृषि विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए किसान बंधु अपने पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी, या प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित हेल्पलाईन नम्बरों पर भी संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है:

  1. श्रीमती संध्या कुमारी: 7485869948
  2. श्री रोहित कुमार यादव: 9453473059
  3. श्री चितरंजन चौहान: 7004718593
    प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के मोबाईल नम्बर पर भी संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की शंका या समस्या होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध हो।
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular