Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर से कई हथियार व कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

शाहपुर नगर से कई हथियार व कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Shahpur AK-47: भोजपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-5,6 एवं 10 में शुक्रवार की रात्रि पुलिस टीम ने छापेमारी कर काफी संख्या में हथियार व कारतूस बरामद किया।‌

jay kumar
  • हाइलाइट: Shahpur AK-47
  • शाहपुर वार्ड नंबर-5,6 एवं वार्ड नंबर- 10 में पुलिस ने की कार्रवाई
  • पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दें सकते हैं विस्तृत जानकारी

आरा। भोजपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-5,6 एवं 10 में शुक्रवार की रात्रि पुलिस टीम ने छापेमारी कर काफी संख्या में हथियार व कारतूस बरामद किया।‌ पुलिस ने मौके से दो तस्करों को को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान राइफल, एक बंदूक, दो पिस्तौल, दो कट्टा, एक रिवाल्वर तथा 76 जिन्दा कारतूस बरामद किया।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तृत जानकारी दे सकते हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस टीम को सूचना थी कि शाहपुर इलाके में बड़े पैमाने पर हथियार की खरीद-बिक्री की जानी है। इसको लेकर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5,6 और 10 में छापेमारी की। इस दौरान हथियारों को बरामद कर लिया। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके रैकेट को खंगालने में जुटी हुई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular