HomeबिहारArrahभोजपुर में AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

भोजपुर में AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

AK-47 in Shahpur बिहार एसटीएफ पटना और जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने एके-47 राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए।

  • हाइलाइट: AK-47 in Shahpur
    • पुलिस ने पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय और अंकित कुमार को किया गिरफ्तार

आरा। भोजपुर पुलिस ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। बिहार एसटीएफ और जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र में एके-47 राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग घरों में छापेमारी की। वार्ड संख्या-05 के पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय (35 वर्ष) पिता स्व. शैलेश चन्द्र राय के घर से एक लोडेड एके-47, एक पिस्टल, 22 एके-47 कारतूस, 13 पिस्टल कारतूस, चार मैगजीन और एक मोबाइल जब्त किया गया। वहीं, वार्ड संख्या-10 के अंकित कुमार (19 वर्ष) पिता अयोध्या यादव के घर से एक लोडेड देशी पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक देशी कट्टा, एक थार्नेट, एक देशी एक नाली बंदूक, 35 कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए।

पुलिस ने पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कुल मिलाकर, पुलिस ने 1 एके-47, 2 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 1 कट्टा, 1 थार्नेट, 1 एक नाली बंदूक, 5 मैगजीन, 76 जिंदा कारतूस और 3 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। हथियारों के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियार कहां से आए और किस उद्देश्य से रखे गए थे। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular