Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के 20 हजार महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की गई राशि

भोजपुर के 20 हजार महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की गई राशि

CM Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत भोजपुर जिले की लगभग 20 हजार महिलाओं को भी इस योजना के तहत राशि प्रदान की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: CM Women Employment Scheme
    • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत दी गई राशि

आरा,बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत राज्य की 10 लाख महिला लाभुकों के खातों में 10 हजार प्रति लाभुक की दर से कुल 1 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई। भोजपुर जिले की लगभग 20 हजार महिलाओं को भी इस योजना के तहत राशि प्रदान की गई।

राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का भोजपुर जिला मुख्यालय सहित सभी 14 प्रखंडों में सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा योजना से हुए सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर अपने साकारात्मक अनुभव साझा किए।

उप विकास आयुक्त भोजपुर ने बताया कि योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता से महिलाओं की आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण में प्रभावी वृद्धि हुई है। समाहरणालय सभागार में हुए इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिला लाभुकों के खातों में राशि अंतरण किया गया।

मौके पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संदेश विधायक राधा चरण साह, अगिआंव विधायक महेश पासवान, उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं लगभग 100 जीविका दीदी उपस्थित रहीं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular