Homeबिहारआरा भोजपुरखेत से धान काटने के विवाद में फायरिंग, किसान की बची जान

खेत से धान काटने के विवाद में फायरिंग, किसान की बची जान

Firing on farmer : गड़हनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरा गांव निवासी किसान नीतीश कुमार के बयान पर नारायणपुर गांव के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

jay kumar
  • हाइलाइट: Firing on farmer
    • नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर मौजा की शुक्रवार सुबह की घटना
    • दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, छानबीन और धरपकड़ में जुटी पुलिस

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय नारायणपुर मौजा में शुक्रवार की सुबह धान काटने के विवाद में किसान पर फायरिंग की गयी। हालांकि उसमें किसान बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों के आते देख फायरिंग करने वाले भाग खड़े हुए।

इस मामले में गड़हनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरा गांव निवासी किसान नीतीश कुमार के बयान पर नारायणपुर गांव के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। नारायणपुर गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह और राजू सिंह को नामजद आरोपित किया गया है।

नीतीश कुमार द्वारा कहा गया है कि शुक्रवार की सुबह वे नारायणपुर मौजा स्थित अपने खेत में धान काट रहे थे। तभी दोनों आरोपित पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग करने लगे। धान काटने से मना करने हुए खेत छोड़ कर नहीं भागने पर जान मारने की धमकी देने लगे। फायरिंग की आवाज सुन कर उनके लोग पहुंचे, तो दोनों भागने लगे। उसका वीडियो भी बनाया गया है। इधर, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular