HomeNewsगोढ़ना रोड के समीप आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम व आगजनी

गोढ़ना रोड के समीप आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम व आगजनी

Godhana Road – आरा में ऑटो ने बच्ची को रौंदा, मौके पर मौत

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड (Godhana Road) के समीप बुधवार की दोपहर ऑटो ने एक बच्ची को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी माहौल कायम हो गया।

Banti Pandey

आक्रोशित लोगों ने मुआवजे को लेकर गोढ़ना रोड के समीप किया रोड जाम व आगजनी

आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर गोढ़ना रोड (Godhana Road) के समीप रोड जाम कर आगजनी किया। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाधयक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गये हैं। जानकारी के अनुसार मृतका नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज गोढ़ना रोड निवासी वीरेंद्र यादव की 12 वर्षीया पुत्री निक्की कुमारी है।

नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड के समीप बुधवार की दोपहर घटी घटना

वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि आज दोपहर वह अपने बड़े भाई के साथ खेलने के लिए पावर कॉलोनी जा रही थी। उसी दौरान जब वह सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद में मृतका के घर में कोहराम मच गया हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आयी पुलिस, अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular