Homeप्रसिद्ध व्यक्तिसंघर्ष एवं कभी न हार मानने की जिद ही विद्यार्थी को सफल...

संघर्ष एवं कभी न हार मानने की जिद ही विद्यार्थी को सफल बनाती है-ए.अनुराग

Netaji सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती मनी

आरा शहर के तिलकनगर कतीरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खबरे आपकी आरा शहर के तिलक नगर कतीरा स्थित अनुराग इंग्लिश क्लासेस में शनिवार को Netaji सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अनुराग इंग्लिश क्लासेस के निदेशक ए. अनुराग ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ा। उनके रग-रग में देश प्रेम था।

jay kumar

ए. अनुराग ने कहा कि संघर्ष और कभी ना हार मानने की जिद ही विद्यार्थियों को सफल बनाती है। जीवन का प्रत्येक पल परीक्षा है। इसलिए परीक्षा के समय को निकट देखकर विद्यार्थी नही घबराए, उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को फेसबुक के लाइक पर कम ध्यान देना चाहिए। फेसबुक का लाइक तब तक रहता है। जब तक हमारा फोटो है। फोटो डिलीट होते ही लाइक खत्म हो जाता है, लेकिन सामान्य जीवन में अच्छा कार्य करने पर जो लाइक मिलता है। वह आजीवन ही नहीं, बल्कि मरने के बाद भी रहता है।

soldier suicide in Ara-आरा में महिला सिपाही ने की खुदकुशी

सुभाष चंद्र बोस ने जो कार्य किया। इसके कारण ही उनके मरने के बाद भी लोग याद कर रहे हैं। इसलिए आज के युवा पीढ़ी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर एन.के. कश्यप, अनुज कुमार, प्रिंस कुमार, सत्यम लाली समेत अनेक छात्र-छात्रा मौजूद रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular