Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा से बड़ी खबर महिला सिपाही ने गले में फांसी लगाकर की...

आरा से बड़ी खबर महिला सिपाही ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Ara – आरा से बड़ी खबर – महिला सिपाही ने की खुदकुशी

Ara – आरा से बड़ी खबर – नवादा थाना क्षेत्र के कश्यप नगर मोहल्ले में गुरुवार की शाम एक महिला पुलिसकर्मी ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस के अफसर घटनास्थल पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार मृत महिला सिपाही शारदा कुमारी बांका जिले की निवासी है। वह आरा पुलिस लाइन में दंगा निरोधक बल में तैनात थी। उसका पति प्रदीप कुमार उड़ीसा में प्राइवेट कार्य करता था। आज शाम वह अपने मकान मालिक के बच्चों के स्टडी रूम में पहुंची और दुपट्टा से पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली कुछ देर बाद लोगों को यह जानकारी हुई।

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा। इसके बाद एसपी हर किशोर राय, एसडीपीओ पंकज रावत, सर्जेंट मेजर रामविलास चौधरी, नवादा थाना इंचार्ज संजीव कुमार पुलिस लाइन पहुंचे हैं। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसने डिप्रेशन में खुदकुशी की है। सुसाइड नोट के सवाल पर कहा कि एक डायरी मिला है। उसके बारे में जांच की जा रही है।

कोर्ट को जाली बीमा प्रमाण पत्र दिखा ऑनर ने मुक्त करा ली बस

वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद गिरफ्तार दारोगा जेल भेजे गए

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular