HomeNewsक्राइमखेत में पटवन कर रहे अधेड़ को हथियारबंद लोगों ने मारी गोली

खेत में पटवन कर रहे अधेड़ को हथियारबंद लोगों ने मारी गोली

Nadhi Sahar : सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव की घटना

इलाज के लिए सहार पीएचसी से लाया गया सदर अस्पताल

खबरे आपकी आरा। जिले के सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव (Nadhi Sahar) में गुरुवार की सुबह हथियारबंद लोगों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गोली अधेड़ के दाहिने जांघ में लगी है। जो आर पार हो गई है। उन्हें इलाज के लिए सहार पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार जख्मी नाढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय शिव कुमार राय के 52 वर्षीय पुत्र सतुंजय राय है। जख्मी ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे वे खेत में पटवन कर रहे थे। इसी दरमियान चार-पांच की संख्या में अज्ञात लोग हथियार लेकर पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली उनके दाहिने जांघ में लगी। जो आर-पार हो गई है। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सहार पीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद गिरफ्तार दारोगा जेल भेजे गए

कोर्ट को जाली बीमा प्रमाण पत्र दिखा ऑनर ने मुक्त करा ली बस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular