Homeबिहारआराअपोलो डायग्नोस्टिक का आरा महापौर इंदू देवी ने किया उद्घाटन

अपोलो डायग्नोस्टिक का आरा महापौर इंदू देवी ने किया उद्घाटन

Apollo Diagnostic Ara: आरा शहर के सदर अस्पताल रोड स्थित अपूर्व टावर के बेसमेंट में रविवार को अपोलो डायग्नोस्टिक का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन शहर की महापौर इंदु देवी ने किया। इस मौके पर महापौर इंदु देवी ने कहा वर्तमान समय में किसी भी मरीज का इलाज बगैर जांच और टेस्ट कराए बिना संभव नही है। अपोलो डायग्नोस्टिक के खुलने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। हर तरह की जांच की सुविधा यहां उपलब्ध है। 24 घंटे में रिपोर्ट देने का दवा कंपनी ने किया है। अपोलो डायग्नोस्टिक्स द्वारा घर जाकर भी सैंपल लिया जाएगा, जिसका कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।

Banti Pandey

इस मौके पर प्रोपराइटर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ बंधन श्रीवास्तव ने कहा मेरा उद्देश्य लोगों को सही और सटीक जांच कम पैसे में उपलब्ध कराना है। दूसरे लैब में थायराइड वगैरह की जांच रिपोर्ट 72 घंटे में मिलती थी। हमारे यहां यह सुविधा 24 घंटे के अंदर उपलब्ध है। घर पर भी जाकर सैंपल कलेक्शन की सुविधा दी गई है, जो फ्री ऑफ कास्ट है।

अपोलो डायग्नोस्टिक्स के पदाधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग लोगों का शुगर, कोलेस्ट्रॉल एवं हीमोग्लोबिन आदि जांच की सुविधा फ्री में दी जा रही है। यहां जांच करने वाले मरीजों को पैकेज भी दिया जाएगा। 700 से लेकर 3 हजार में पैकेज उपलब्ध है। अपोलो डायग्नोस्टिक (Apollo Diagnostic Ara) भोजपुर जिले का पहला सेंटर है। क्वॉलिटी मेंटेन करते हुए लोगों को सुविधा दी जाएगी। उपस्थित लोगों में वीर विजय, मनजीत कुमार, ओमप्रकाश, गुड्डू श्रीवास्तव दीपू श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहें

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular