Gang Rape Karnampur: करनामेपुर थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। चार मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस साक्ष्य एकत्रित करने में जुट गयी है।
- हाइलाइट: Gang Rape Karnampur
- दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी की हालत में दरवाजे पर छोड़ भाग निकले बदमाश
- घर से निकलते ही जबरन ले गये मनचले, शोर मचाने पर फायरिंग कर डराया
- पीड़िता के भाई को तमंचा भिड़ा कर केस नहीं करने की दी गयी धमकी
- पीड़िता और चारों आरोपितों की मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
आरा। करनामेपुर थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। चार मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस साक्ष्य एकत्रित करने में जुट गयी है। उसके तहत पीड़िता और गिरफ्तार चारों आरोपितों की मेडिकल जांच करायी गई है। साथ ही पुलिस युवती का बयान दर्ज कराने की तैयारी में है।
इधर, पीड़िता के भाई की ओर से दर्ज प्राथमिकी में अभियुक्तों पर केस नहीं करने के लिए तमंचे के बल पर हत्या की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार युवती के रोने की आवाज भाई घर से निकले, तो घटना की जानकारी मिली। प्राथमिकी में कहा गया है कि सैंया डेरा निवासी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव द्वारा पांच मार्च की रात करीब दस बजे युवती को फोन कर बुलाया गया।
फोन आने के बाद युवती जैसे ही घर से बाहर निकली, तभी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव और माधोपुर गांव निवासी राहुल यादव उसे जबरन घर के बगल में गड्ढे में लेकर चले गये। वहां दोनों के दोस्त यूपी के बलिया जिले के जवही गांव के बबलू यादव, सिंटू यादव, करनामेपुर थाना क्षेत्र के सैंया डेरा गांव निवासी नीतीश यादव, लड्डू व्यास, दीपक यादव, विनोद यादव, माधोपुर गांव निवासी तुफान यादव और उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी रवि यादव पहुंच गए। सभी द्वारा बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।
युवती द्वारा शोर मचाने पर राहुल यादव द्वारा फायरिंग करते हुए जान मारने की धमकी दी जाने लगी। इस बीच युवती बेहोश हो गई। उसके बाद सुबह करीब तीन बजे आरोपित युवती को उसके दरवाजे पर छोड़ कर भाग गये। प्राथमिकी के अनुसार छह मार्च की सुबह एक आरोपित द्वारा पीड़िता के भाई को कट्टा भिड़ा कर केस नहीं करने की धमकी भी दी गई।
कहा गया कि रात की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने पर सभी की हत्या कर दी जाएगी। उसके बाद पीड़िता के भाई द्वारा करनामेपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उसके बाद थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, पुलिस द्वारा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है


