Homeचर्चित न्यूजभोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Saiya Dera: पीड़िता के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर करनामेपुर थाने में कुल दस लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

  • हाइलाइट: Saiya Dera
  • युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त सहित चार आरोपित गिरफ्तार
  • करनामेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो रोज पहले की घटना
  • दोस्त के बुलाने पर मिलने पहुंची युवती से किया गया दुष्कर्म
  • पीड़िता के भाई के बयान पर दस के खिलाफ प्राथमिकी
  • अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस कर रही छापेमारी

आरा। भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के युवती के दोस्त सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

करनामेपुर पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि उसके एक परिचित दोस्त, उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव ने उसे मिलने के लिए अपने गांव बुलाया था। अपने मित्र के बुलावे पर पांच मार्च को वहां पहुंची युवती के साथ उपेंद्र और उसके साथियों ने इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया। सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के बाद युवती की शारीरिक स्थिति काफी बिगड़ गई। स्वास्थ्य अत्यंत खराब होने पर पीड़िता ने साहस जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

प्राथमिकी और गिरफ्तारी: पीड़िता के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में कुल दस लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपितों में सैंया डेरा के अलावे दो यूपी, जबकि एक आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और सैंया डेरा गांव के रहने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मुख्य आरोपी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव के अतिरिक्त विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, अवधेश यादव उर्फ लकडू व्यास और नीतीश यादव शामिल हैं।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल दस लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से छह अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर निरंतर छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया और कार्रवाई में जुटी है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular