Homeचर्चित न्यूजदूसरे से मधुर संबंध को लेकर पत्नी से झगड़े के बाद पति...

दूसरे से मधुर संबंध को लेकर पत्नी से झगड़े के बाद पति ने खाया जहर, मौत

Kurmuri: सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी बाघा टोला में रविवार की शाम अवैध संबंध को लेकर फोन पर पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने जहर खा लिया।

  • हाइलाइट: Kurmuri
  • अवैध संबंध को लेकर पत्नी से झगड़े के बाद पति ने खाया जहर, मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी बाघा टोला में रविवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी बाघा टोला में रविवार की शाम अवैध संबंध को लेकर फोन पर पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी बाघा टोला निवासी स्व.बदरी पासवान का 42 वर्षीय पुत्र सूर्य कुमार पासवान है। इधर, मृतक के के जीजा अशोक पासवान ने बताया कि सूर्य कुमार पासवान द्वारा बताया गया था कि उसकी पत्नी का किसी और से मधुर संबंध है। उसी से वह अक्सर फोन पर बात करती है। उसने उसे फोन पर बात करते हुए सुना है। इसी बात को लेकर एक माह पहले ही झगड़ा कर उसकी पत्नी मायके चली गई। उसके बाद वापस नहीं आई।

रविवार को वह गांव में ही स्थित यादव टोला से मजदूरी कर घर आया और आने के क्रम में ही वह जहर खरीद कर घर लाया था। इसी बीच उसके बेटे ने देख लिया, तो एक एक गोली उसने छींन कर फेंक दिया। इसके बाद उसने अपने बेटे को वहां से भगा दिया और एक गोली खाली जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। उसके बाद उसके बेटे के द्वारा फोन कर इसकी जानकारी उन्हें दी गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ मृतक के जीजा अशोक पासवान ने बताया कि फोन पर पत्नी के झगड़े कारण ही जहर खाकर खुदकुशी करने की बात कही है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी बुच्ची देवी, एक पुत्र छोटू कुमार एवं एक पुत्री भुअरी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी बुच्ची देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular